~ शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए आए साथ ~
मुंबई, 29 मई 2026: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने आज गुजरात सरकार के साथ पूरे राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए एक मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किए। यह व्यापक पहल TKM की सतत सामुदायिक विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और लोगों के जीवन में स्थायी बदलाव लाने के संकल्प को दर्शाती है।

एमओयू पर हस्ताक्षर भारत सरकार के माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, श्रीमती गीताांजलि विक्रम किर्लोस्कर (चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, किर्लोस्कर सिस्टम्स प्रा. लि.), श्री विक्रम गुलाटी, कंट्री हेड एवं एक्ज़िक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, कॉर्पोरेट अफेयर्स एंड गवर्नेंस, TKM, श्री सिमंत अरुण ,वाइस प्रेसिडेंट, वेस्ट रीजन, सेल्स-सर्विस-यूज़्ड कार, TKM तथा टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के अन्य वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति में किए गए।
विस्तृत विज़न के अंतर्गत पहुँच, समावेशिता और दीर्घकालिक विकास को मज़बूत बनाने के उद्देश्य से TKM की पहल सामुदायिक लर्निंग, डिजिटल शिक्षा और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के इंफ्रास्ट्रक्चर में लक्षित हस्तक्षेपों को एक साथ लाती है। इसके तहत सामुदायिक पुस्तकालय, मोबाइल कंप्यूटर शिक्षा, एडवांस्ड टेक्निकल ट्रेनिंग और महत्वपूर्ण मेडिकल उपकरण सहयोग जैसी सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं।
इस पहल के हिस्से के रूप में, TKM ने सामुदायिक पुस्तकालयों की स्थापना में योगदान दिया है, जिन्हें एक सुलभ लर्निंग वातावरण के रूप में डिज़ाइन किया गया है ताकि शुरुआती पढ़ने की आदतों को विकसित किया जा सके। सोच समजकर डिज़ाइन किए गए स्पेस में एयर कंडीशनर, CCTV सर्विलांस और सोलर पावर सप्लाई जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। यह व्यवस्था सभी आयु वर्ग के 3 लाख से अधिक शिक्षार्थियों के लिए आरामदायक और टिकाऊ वातावरण सुनिश्चित करती है।
डिजिटल शिक्षा तक पहुँच को और विस्तारित करते हुए, TKM ने सूरत के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए मोबाइल कंप्यूटर एजुकेशन इलेक्ट्रिक बस की शुरुआत की है। इस बस को विशेष रूप से कंप्यूटर शिक्षा और आवश्यक डिजिटल स्किल्स प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों में डिजिटल टूल्स के प्रति परिचय और ज्ञान को मज़बूत करना है, ताकि भविष्य की शैक्षणिक प्रगति और अवसरों की नींव रखी जा सके। यह मोबाइल बस सूरत ज़िले के पाँच ब्लॉक्स को कवर करेगी और लगभग 8,000 छात्रों को लाभ पहुँचाएगी।
युवाओं की स्किलिंग और रोजगार क्षमता पर अपने फोकस को और मज़बूत करते हुए, TKM ने जामनगर स्थित गवर्नमेंट आईटीआई में टोयोटा टेक्निकल एजुकेशन प्रोग्राम (T-TEP) लागू किया है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को एडवांस्ड ऑटोमोटिव सर्विस और मेंटेनेंस स्किल्स से लैस करना है, जिससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़े और इंडस्ट्री तथा अकादमिक जगत के बीच मौजूद स्किल गैप को कम किया जा सके। यह कार्यक्रम 29 ट्रेड्स को कवर करेगा, जिनमें मैकेनिक मोटर व्हीकल (MMV), फ़िटर और पेंटर शामिल हैं। इस पहल से लगभग 3,700 छात्रों को लाभ मिलेगा ।
TKM का हस्तक्षेप राजकोट के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर्स को आवश्यक मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराने पर भी केंद्रित है। इस पहल से यह सुनिश्चित होगा कि ग्रामीण आबादी तक एडवांस्ड मेडिकल उपकरणों की पहुँच हो सके। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को लगभग 6.5 लाख समुदाय के सदस्यों के लिए सस्ती, सुलभ और सामुदायिक केंद्रित बनाया जा सकेगा।
पहल पर टिप्पणी करते हुए श्री विक्रम गुलाटी, कंट्री हेड एवं एक्ज़िक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, कॉर्पोरेट अफेयर्स एंड गवर्नेंस, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कहा, “गुजरात में हमारी पहल सामाजिक ज़िम्मेदारी के प्रति हमारे समग्र दृष्टिकोण को दर्शाती है। हम सरकार का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने शिक्षा, स्किलिंग और स्वास्थ्य सेवाओं में टोयोटा की पहलों को प्रोत्साहन और सहयोग दिया। हमारा निरंतर प्रयास रहेगा कि हम ऐसे नवोन्मेषी CSR कार्यक्रम शुरू करें जो समाज पर स्थायी प्रभाव डालें और सभी के लिए उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य का मार्ग प्रशस्त करें।
