पालघर में औद्योगिक क्रांति की नई लहर: विराज प्रोफाइल्स के विस्तार से सृजित होंगे 5000 से अधिक रोजगार- कंपनी महाप्रबंधक जे पी गर्ग

महाराष्ट्र के पालघर जिले में औद्योगिक विकास और सामुदायिक उत्थान को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से विराज प्रोफाइल्स प्रा. लि. ने अपनी विस्तार योजना की घोषणा की है। कंपनी ने ग्राम मान और ग्राम वरानगड़े में स्टेनलेस स्टील HRAP/CRAP शीट्स, प्लेट्स एवं कॉइल्स उत्पादों के नियमितीकरण और उत्पादन क्षमता बढ़ाने हेतु एक व्यापक परियोजना प्रस्तावित की है। इस रणनीतिक पहल की समीक्षा और स्थानीय निवासियों के सुझावों के लिए महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (MPCB) द्वारा आगामी 8 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे, एसआरएम प्लांट, ग्राम मान में एक सार्वजनिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि, विराज प्रोफाइल्स, जो पिछले 30 वर्षों से बोइसर के आर्थिक विकास का आधार स्तंभ रही है, वर्तमान में 13,000 से अधिक कर्मचारियों और उनके परिवारों का सहारा बनी हुई है। इस नई परियोजना से न केवल क्षेत्र की औद्योगिक क्षमता बढ़ेगी, बल्कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 5000 से अधिक लोगों के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। कंपनी का यह भी कहना है कि,


​कंपनी का यह विस्तार केवल व्यवसाय तक सीमित न होकर, ‘आत्मनिर्भर सामुदायिक विकास’ के एक बड़े मिशन का हिस्सा है। विराज प्रोफाइल्स ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत सात प्रमुख प्राथमिकताओं को चिन्हित किया है, जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण सर्वोपरि हैं। कंपनी के तारापुर प्रमुख जे पी गर्ग का कहना है कि कंपनी की योजना के अनुसार, आसपास के गांवों में उन्नत चिकित्सा सुविधाएं, एंबुलेंस सेवा और महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, जिला परिषद स्कूलों के नवीनीकरण और डिजिटल शिक्षण साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर शिक्षा के स्तर को सुधारा जाएगा। स्थानीय युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए कौशल विकास केंद्र स्थापित किए जाएंगे और मेधावी छात्रों को ITI व उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्तियां प्रदान की जाएंगी, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।
​पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए विराज प्रोफाइल्स ने वर्ष 2030 तक ‘नियर जीरो’ और उसके पश्चात ‘नेट जीरो’ उत्सर्जन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रस्तावित परियोजना में सौर एवं पवन ऊर्जा जैसे नवीकरणीय स्रोतों के अधिकतम उपयोग के साथ-साथ आधुनिक वायु एवं जल शोधन प्रणालियों (Effluent Treatment Plants) को स्थापित किया जाएगा। कंपनी का मानना है कि औद्योगिक प्रगति तभी सार्थक है जब वह पर्यावरण और समाज के साथ सामंजस्य बिठाकर चले। बुनियादी ढांचे के विकास के तहत गांवों में सुरक्षित पेयजल और सौर ऊर्जा संचालित स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था भी की जा रही है। कंपनी ने कहा है कि ग्रामीणों और मीडिया प्रतिनिधियों को अपने परिवार का अभिन्न हिस्सा मानते हुए, विराज प्रोफाइल्स ने इस विकास यात्रा में सभी से सहयोग का आह्वान किया है, ताकि पालघर जिला आर्थिक और सामाजिक रूप से एक आदर्श क्षेत्र के रूप में उभर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!