किआ इंडिया ने 500 वर्कशॉप की उपलब्धि हासिल की

मुंबई, 28 अप्रैल 2026: देश की अग्रणी मास-प्रीमियम कार निर्माताओं में से एक, किआ इंडिया ने आज अहमदाबाद के चांदखेड़ा में अपने 500वें सर्विस वर्कशॉप का उद्घाटन किया। यह उपलब्धि कंपनी की ग्राहकों को अपने केंद्र में रखने की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है और देशभर में 15 लाख से अधिक ग्राहकों के लिए एक मजबूत, आधुनिक और भविष्य के लिए तैयार बिक्री पश्चात नेटवर्क को और सुदृढ़ करती है।

500वें वर्कशॉप का यह पड़ाव केवल नेटवर्क विस्तार नहीं है, बल्कि यह इस बात को भी दर्शाता है कि किआ इंडिया लगातार ग्राहकों को एक सहज, पारदर्शी और सुविधाजनक स्वामित्व अनुभव देने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। ‘मूवमेंट दैट इंस्पायर्स’ के मूल दर्शन पर आधारित कंपनी ने इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीक और सेवा क्षमताओं में लगातार निवेश किया है, ताकि हर ग्राहक संपर्क विश्वास, दक्षता और सरलता से परिभाषित हो सके।

चांदखेड़ा में नए वेस्ट कोस्ट वर्कशॉप, जो भारत में किआ के सबसे बड़े वर्कशॉप्स में से एक है, कंपनी के विस्तार और सेवा उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 76,069 वर्ग फुट (41,640 वर्ग फुट कवर्ड एरिया) में फैली यह अत्याधुनिक सुविधा उच्च क्षमता और परिचालन दक्षता के लिए डिज़ाइन की गई है। इसमें 57 सर्विस बे शामिल हैं, जिनमें 8 समर्पित वाशिंग और मॉपिंग बे के साथ-साथ वाहनों की निर्बाध आवाजाही के लिए 100 पार्किंग बे शामिल हैं। 90 प्रशिक्षित पेशेवरों की टीम के साथ, यह सालाना 40,000 वाहनों की सर्विस कर सकता है, जिससे क्षेत्र में सेवा की पहुंच काफी बढ़ जाएगी।

वेस्ट कोस्ट किआ सबसे अधिक सम्मानित डीलर समूहों में से एक है और देश का तीसरा सबसे बड़ा किआ डीलर समूह है, जिसकी अहमदाबाद, गांधीनगर और हिम्मतनगर में मजबूत उपस्थिति है।

इस उपलब्धि के बारे में, किआ इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ, श्री ग्वांगु ली ने कहा, ‘’हमारे 500वें सर्विस वर्कशॉप का उद्घाटन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो ग्राहक-केंद्रितता के प्रति हमारी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह केवल नेटवर्क के विस्तार का संकेत नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करने का प्रयास है कि हर किआ ग्राहक अपनी स्वामित्व यात्रा के दौरान सुविधा, पारदर्शिता और भरोसे का अनुभव करे। जैसे-जैसे हम अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं, हमारा ध्यान भविष्य के लिए तैयार, टिकाऊ और डिजिटल रूप से सक्षम आफ्टर-सेल्स नेटवर्क विकसित करने पर केंद्रित है।”

 किआ इंडिया ने 391 शहरों में 800 सर्विस टचप्वाइंट (मोबाइल टचप्वाइंट सहित) तक अपना नेटवर्क बढ़ा लिया है, जिससे यह देश के सबसे व्यापक बिक्री पश्चात नेटवर्क में से एक बन गया है। 500वें वर्कशॉप की यह उपलब्धि कंपनी की उपस्थिति को और मजबूत करती है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां पहले पहुंच सीमित थी। इससे ब्रांड अपने ग्राहकों के और अधिक करीब आ गया है और सेवा उपलब्धता भी बेहतर हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!