आज़ाद इंजीनियरिंग ने नयी लीन मैनुफैक्चरिंग युनिट का उद्घाटन किया

~ यह यूनिट बेकर ह्यूजेज़ को सहयोग प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई है ~

मुंबई, 24 अप्रैल 2026: प्रेसीज़न इंजीनियरिंग में अग्रणी आज़ाद इंजीनियरिंग ने हैदराबाद के तुनिकिबोल्लाराम स्थित अपने ’सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस’ में 7,600 वर्ग मीटर की नेक्स्ट-जनरेशन ’लीन मैनुफैक्चरिंग युनिट’ का उद्घाटन कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मैनुफैक्चरिंग के विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप यह युनिट ग्लोबल एनर्जी टेक्नोलॉजी कंपनी, बेकर ह्यूजेज़ को सहयोग प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई है।

2018 में गैस एंड स्टीम टरबाईन फिनिश स्टेजेज़ के लिए क्रिटिकल रोटेटिंग एयरफॉइल की आपूर्ति से शुरू हुई यात्रा आज एक गहन एवं सामरिक मैनुफैक्चरिंग साझेदारी में बदल चुकी है। इस मुक़ाम तक पहुंचने की यात्रा कड़ी मेहनत, कोशिश और क्षमता से भरपूर रही है। पिछले सालों के दौरान आज़ाद इंजीनियरिंग ने ग्लोबल क्वालिफिकेशन के सबसे मुश्किल पड़ावों को सफलतापूर्वक पूरा किया है, जिसमें मल्टीपल-ग्रेड के कच्चे माल का क्वालिफिकेशन, मुश्किल प्रक्रियाओं का वैलिडेशन तथा मुख्य कम्पोनेंट्स सहित प्रोडक्ट स्तर के अनुमोदन शामिल हैं। साथ ही, आज़ाद  ने विशेष प्रक्रियाओं के लिए सशक्त सब-टियर सिस्टम बनाया और इसे सर्टिफाय भी किया, ताकि पूर्णमूल्य श्रृंखला में विश्वस्तरीय मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित किया जा सके। इस प्रक्रिया के हर चरण में सटीकता, निरंतरता तथा बेकर ह्यूजेज द्वारा तय किए गए तकनीकी मानकों को पूरा करने की ज़रूरत थी, जिसे आज़ाद इंजीनियरिंग ने सफलतापूर्वक हासिल किया।

आज़ाद ने वर्टिकल इंटीग्रेशन, आधुनिक गुणवत्ता प्रणाली, अत्याधुनिक बुनियादी सुविधाओं तथा कुशल प्रतिभा के साथ बड़े पैमाने पर माइक्रोन स्तर की सटीकता हासिल की है, तथा सबसे सख्त समय सीमा में निर्धारित विनिर्देशनों के साथ डिलीवरी देकर विशेष प्रतिष्ठा हासिल की है। आज, आज़ाद ’बेकर ह्यूजेज़ – ऑयलफील्ड सर्विसेज़ एंड इक्विपमेंट’ प्रोग्राम की मुख्य भागीदार है, जो इसकी विश्वस्तरीय आपूर्ति श्रृंखला रणनीति का अभिन्न हिस्सा है।

इस अवसर पर, आज़ाद इंजीनियरिंग के चेयरमैन एवं सीईओ श्री राकेश चोपदार ने कहा, “इस विशेष लीन मैनुफैक्चरिंग युनिट का उद्घाटन, बेकर ह्यूजेज़ के साथ हमारी आठ साल की यात्रा में एक अहम पड़ाव है। यह साझेदारी 2018 में गैस और स्टीम टरबाईन के फ़िनिश स्टेज के लिए ज़रूरी रोटेटिंग एयरफ़ॉइल की सप्लाई से शुरू हुई थी। सख्त क्वालिफिकेशन प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए अब तक यह यात्रा इंडस्ट्रियल और एनर्जी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक गहरी और रणनीतिक साझेदारी में बदल गई है। हैदराबाद के तुनिकीबोल्लाराम स्थित ’सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस’ में मौजूद 7,600 वर्ग मीटर की यह युनिट हमारी इन्हीं योजनाओं का एक हिस्सा है। इस युनिट में, लगभग 230 कुशल पेशेवर कार्यरत हैं जो हम बेकर ह्यूजेज़ के लिए सभी ज़रूरी प्रक्रियाओं को पूरा कर सकेंगे। हम एक ऐसा ’हाई-प्रेसिजन इकोसिस्टम’ बना रहे हैं, जो बड़ी पैमाने और ’माइक्रोन’ में मापी जाने वाली सटीकता के साथ, जटिल पुर्ज़ों की सप्लाई करने में सक्षम है। यह युनिट भारत के मैनुफैक्चरिंग सेक्टर के भविष्य को नया आयाम देगी और इस बात की पुष्टि करती है कि आज़ाद इंजीनियरिंग इस क्षेत्र में अग्रणी बने रहने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।”

इस अवसर पर श्री डेविड मारानी (वाईस प्रेज़ीडेंट – आईईटी ऑपरेशन्स, बेकर ह्यूजेज़) ने कहा, “आज़ाद इंजीनियरिंग की नई युनिट एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो बेकर ह्यूजेज़ की ग्लोबल सप्लाई चेन को मज़बूत बनाती है, साथ ही लम्बे समय के लिए हमारी विकास योजनाओं को भी समर्थन प्रदान करती है। इस विस्तार से आज़ाद बड़े पैमाने पर उच्च गुणवत्ता के निर्माण में सक्षम हो जाएगी, जो दुनिया भर में हमारे कारोबार की ज़रूरतों को पूरा कर सकेगी। मज़बूत और प्रतिस्पर्धी ग्लोबल सप्लाई चेन बनाने के लिए इस तरह की साझेदारी बहुत अधिक मायने रखती हैं। हमें गर्व है कि हम एक साथ मिलकर एक नए अध्याय की शुरूआत करने जा रहे हैं।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!