होमलेन ने सीबीडी बेलापुर में नया स्टूडियो खोला

~ नवी मुंबई में उपस्थिति मजबूत की ~

नवी मुंबई, 22 अप्रैल 2026: भारत के अग्रणी टेक और एआई-इनेबल्‍ड होम इंटीरियर ब्रांड होमलेन ने नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर में अपना पहला स्टूडियो शुरू किया है। सीबीडी बेलापुर मुंबई महानगर क्षेत्र में मजबूत बुनियादी ढांचे और बेहतर कनेक्टिविटी से संचालित एक प्रमुख व्यावसायिक और आवासीय केंद्र है। इस लॉन्च के साथ होमलेन तेज विकास वाले शहरी बाजारों में अपना विस्तार जारी रखे हुए है और घर मालिकों के करीब अपने सभी टेक-इनेबल्‍ड होम इंटीरियर सॉल्‍यूशंस लेकर आ रहा है।

यह स्टूडियो श्री संतोष कुमार जे और श्री पार्थिबन सुधामन के साथ साझेदारी में शुरू किया गया है। उनकी स्थानीय बाजार की गहरी समझ और होमलेन की तकनीक-आधारित कार्यशैली मिलकर नवी मुंबई के घर मालिकों को एक ज्यादा पारदर्शी, झंझटमुक्त और सहज इंटीरियर अनुभव देने में मदद करेगी।

होमलेन के सह-संस्थापक एवं सीओओ तनुज चौधरी ने कहा, “नवी मुंबई हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है, खासकर सीबीडी बेलापुर जैसे इलाके जहां मजबूत बुनियादी ढांचे के विकास के बल पर आवासीय वृद्धि लगातार हो रही है। इस बाजार के घर मालिक अब ज्यादा पारदर्शिता, तेज सेवा और अनुमानित नतीजे चाहते हैं। हमारा ध्यान एक तकनीक-आधारित डिजाइन-से-क्रियान्वयन मॉडल देने पर है जो इंटीरियर की पूरी यात्रा को ज्यादा सहज, अनुमानित और विस्तार योग्य बनाए।”

1,750 वर्ग फीट में फैला यह स्टूडियो एक सजीव अनुभव देने के लिए बनाया गया है, जहां ग्राहक एक व्यवस्थित और वास्तविक माहौल में मॉड्यूलर किचन, वार्डरोब और पूरे घर के लेआउट देख और समझ सकते हैं। डिजाइन और क्रियान्वयन के लिए वन-स्टॉप समाधान के रूप में होमलेन घर मालिकों को एक ही समन्वित प्रक्रिया में योजना से लेकर डिलीवरी तक सहजता से आगे बढ़ने में सक्षम बनाती है।

इस अनुभव के केंद्र में है स्‍पेस क्राफ्ट, होमलेन का खुद का एआई-संचालित प्लेटफॉर्म, जो रियल-टाइम 3D विजुअलाइजेशन, तत्काल मूल्य निर्धारण और डिजाइन को वास्तविक घर में उतारने में ज्यादा सटीकता देता है।

स्टूडियो में ग्राहक होमलेन की इन खास सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं, जिनमें स्‍पेस क्राफ्ट के जरिए एआई-संचालित डिजाइन विजुअलाइजेशन, बिना किसी छिपी लागत के पूरी तरह पारदर्शी मूल्य निर्धारण, 45 दिन की डिलीवरी गारंटी, 10 साल की सामग्री वारंटी और सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए समर्पित डिजाइनर व प्रोजेक्ट प्रबंधन शामिल हैं।

साझेदारी पर अपनी बात रखते हुए श्री संतोष कुमार जे ने कहा, “नवी मुंबई जैसे बाजारों में व्यवस्थित इंटीरियर समाधानों की मांग बढ़ रही है। होमलेन के साथ साझेदारी हमें प्रीमियम, उच्च गुणवत्ता वाले डिजाइन और क्रियान्वयन को एक ज्यादा संरचित तरीके से एक साथ लाने का मौका देती है, जिससे घर मालिकों के लिए पूरी प्रक्रिया आसान हो जाती है।”

इस लॉन्च के साथ, होमलेन शहरी बाजारों में लगातार अपना दायरा बढ़ा रहा है और सुलभता, स्थानीय साझेदारियों तथा एक ज्यादा व्यवस्थित, तकनीक-आधारित इंटीरियर अनुभव देने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!