जैन समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व मंत्री हिंडसगिरी एवं प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय अल्पसंख्यक कल्याण कार्यक्रम समिति सदस्य महेंद्र सिंघी के नेतृत्व में राज्य के अल्पसंख्यक कल्याणमंत्री बी जेड जमीर अहमद से भेट कर जैन समाज के उत्थान हेतु विभिन्न मांगो का एक ज्ञापन सौंपा। महेंद्र सिंघी ने मंत्री से निवेदन किया की मंदिर के पुजारियों को कर्नाटक सरकार की ओर से मिलने वाले 6000 रुपये रूपी गौरव धन की तर्ज पर जैन समाज के स्थानक, मंदिर एवं तेरापंथ सभा भवन में संचालित धार्मिक पाठशालाओं में सेवा देने वालों को भी सरकार की ओर से गौरव धन देने की मांग पुरजोर रूप से मंत्री के समक्ष रखी।

साथ ही उन्होंने जैन समाज के कर्नाटक भर में बसे लगभग 20-21 लाख समाजजानो के उत्थान हेतु पूर्व घोषित जैन विकास निगम के गठन में तेजी लाने का निवेदन भी किया। उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिये संचालित विभिन्न योजनाओं का आभार व्यक्त करते हुए जैन समाज के उत्थान के लिये आवंटित 100 करोड़ की राशी के लिये मंत्री जमीर अहमद को साधुवाद दिया।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल कर्नाटक कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ बोहरा ने पूरे भारत में सर्वप्रथम कर्नाटक सरकार द्वारा सार्वजनिक रूप से महावीर जयंती मनाये जाने पर अल्पसंख्यक मंत्री व कर्नाटक सरकार का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल बेंगलुरु मंडल रेलवे सलाहकार समिति सदस्य अश्विन सेमलानी ने जरूरतमंद जैन समाज के उत्थान के प्रति कर्नाटक की प्रतिबद्धता का आभार जमीर अहमद के समक्ष रखा। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने जैन प्रतिनिधि मंडल की मांगों पर गौर करते हुए कहा कि कर्नाटक सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याण के प्रति उत्साहित है और इसी कड़ी में जैन समाज के लिए पूर्व घोषित जैन कल्याण निगम के गठन की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है। जैन धार्मिक पाठशालाओं के कर्मचारियों को सरकारी तनख्वाह की मांग पर उन्होंने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री से सलाह मशविरा कर इस संबंध में जल्दी ही एक सरकारी आदेश जारी किया जायेगा। मंत्री में जन उत्थान हेतु जैन समाज द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान जैन प्रतिनिधी मंडल द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमीर अहमद एवं पूर्व मंत्री ए एम हिंडसगिरी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जितेन्द्र अग्रवाल भी मौजूद थे।
