CENT ने मुंबई में क्लिनिकल प्रिवेंशन सेंटर शुरू किया

~ मुंबई में विस्तार के साथ भारत में अपना दुसरा सेंटर खोला

मुंबई, 11 मई 2026: प्रारंभिक पहचान आधारित हेल्थकेयर कंपनी CENT ने आज भारत में अपने दूसरे सेंटर के शुभारंभ की घोषणा की, जो मुंबई के गोरेगांव वेस्ट में स्थित है। यह नया सेंटर बेंगलुरु से आगे CENT के विस्तार को दर्शाता है और इसके प्रारंभिक पहचान-आधारित हेल्थकेयर मॉडल को भारत की सबसे गतिशील शहरी आबादी में से एक तक पहुंचाता है।

CENT की स्थापना फाउन्डर एवं बोर्ड चेयर शशांक एनडी ने को-फाउन्डर्स अर्पित गर्ग और अंशुल खंडेलवाल के साथ मिलकर की थी, जो टेक्नोलॉजी, प्रोडक्ट, ऑपरेशंस और मेंबर एक्सपीरियंस से जुडे प्रमुख कार्यों का नेतृत्व करते हैं। इस विचार पर आधारित कि गंभीर बीमारियों की पहचान लक्षण दिखाई देने से पहले हो जानी चाहिए, मुंबई सेंटर एक व्यापक प्रिवेंटिव हेल्थ असेसमेंट प्रदान करता है, जिसमें उन्नत इमेजिंग, ब्लड बायोमार्कर, एआई-संचालित विश्लेषण और डॉक्टर परामर्श को एक ही विजिट में शामिल किया गया है।

यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब मुंबई में प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को लेकर जागरूकता लगातार बढ रही है, विशेष रूप से वर्किंग प्रॉफेशनल्स, फाउन्डर्स, सिनियर एक्जिक्यूटिव्स और परिवारों के बीच, जो दीर्घकालिक स्वास्थ्य के प्रति अधिक सक्रिय दृष्टिकोण अपनाना चाहते हैं। जीवनशैली से जुडी बढती बीमारियों, तनाव, हृदय संबंधी जोखिमों और मेटाबोलिक विकारों के कारण नियमित वार्षिक चेकअप से आगे बढकर अधिक गहन स्वास्थ्य जांच में लोगों की रुचि बढी है।

गोरेगांव वेस्ट में स्थापित यह सेंटर विशेष रूप से प्रिवेंटिव केयर के लिए तैयार किया गया है। प्रत्येक विजिट में पूरे शरीर की एमआरआई, अल्ट्रा-लो-डोज कार्डियाक सीटी, डेक्सा, ईसीजी और 120 से अधिक ब्लड एवं बायोमार्कर टेस्ट शामिल हैं। इसके बाद डॉक्टर परामर्श और CENT की स्वामित्व वाली एआई प्रणालियों द्वारा संचालित एक कन्सोलिडेटेड रिस्क रिपोर्ट प्रदान की जाती है। पूरा अनुभव लगभग दो घंटे में पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है।

CENT के को-फाउन्डर एवं सीबीओ अंशुल खंडेलवाल ने कहा, “आज खासकर तेज गति वाले शहरी वातावरण में हम लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सोचने के तरीके में एक स्पष्ट बदलाव देख रहे हैं। अधिक लोग गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का पता केवल लक्षण सामने आने के बाद लगाने के बजाय पहले से ही उनसे आगे रहना चाहते हैं। प्रिवेंटिव हेल्थ चेक अब इसे सोच-समझकर और सक्रिय रूप से करने का एक महत्वपूर्ण तरीका बनते जा रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में, हमारे पायलट प्रोग्राम और अब हमारे बेंगलुरु सेंटर के माध्यम से, हमने उन लोगों से मजबूत शुरुआती प्रतिक्रिया देखी है जो अपने स्वास्थ्य को गहराई से समझना चाहते हैं। अब हम इस अनुभव को मुंबई तक लाने के लिए उत्साहित हैं, जो एक ऐसा शहर है जहां दीर्घकालिक स्वास्थ्य और रोकथाम को लेकर जागरूकता और रुचि तेजी से बढ़ रही है।”

मुंबई सेंटर इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी के बेंगलुरु लॉन्च पर आधारित है और यह भारत भर में नियोजित बहु-शहरी विस्तार रणनीति का हिस्सा है। CENT के मौजूदा पार्टनर-नेतृत्व वाले नेटवर्क ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में संचालन शुरू होने के बाद से सात शहरों में 2,000 से अधिक स्कैन पूरे किए हैं। इनमें से 26 प्रतिशत मामलों में चिकित्सकीय रूप से महत्वपूर्ण निष्कर्ष सामने आए, जबकि 3 प्रतिशत मामलों में ऐसी गंभीर स्थितियों की पहचान हुई जिनके लिए तत्काल चिकित्सा ध्यान की आवश्यकता थी। उल्लेखनीय बात यह रही कि स्कैन के समय अधिकांश व्यक्तियों में कोई लक्षण मौजूद नहीं थे।

CENT अपने सेंटरों में इमेजिंग और डायग्नोस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए Siemens Healthineers के साथ भी निकटता से काम करना जारी रखे हुए है। मुंबई सुविधा उन्नत एमआरआई, सीटी और डेक्सा प्रणालियों से सुसज्जित है, जिन्हें विशेष रूप से प्रिवेंटिव स्क्रीनिंग और CENT के स्टान्डर्डाइज्ड क्लिनिकल प्रोटोकॉल के अनुरूप कॉन्फिगर किया गया है, जिससे अधिक सुव्यवस्थित और एकसमान प्रारंभिक पहचान अनुभव प्रदान करने में मदद मिलती है।

CENT के फाउन्डर एवं बोर्ड चेयर शशांक एनडी ने कहा, “हम मुंबई में CENT को लेकर आने को लेकर बेहद उत्साहित हैं, यह शहर मेरे दिल के बहुत करीब है। हमें उम्मीद है कि यह सेंटर लोगों के प्रिवेंटिव हेल्थकेयर के प्रति सोचने के तरीके और उससे भी अधिक महत्वपूर्ण, उस पर कार्रवाई करने के तरीके में सार्थक बदलाव लाने में भूमिका निभाएगा। आज अधिकांश हेल्थकेयर सिस्टम केवल लक्षण सामने आने के बाद ही हस्तक्षेप करने के लिए डिजाइन किए गए हैं, जबकि हृदय रोग, कैंसर और मेटाबोलिक विकार जैसी स्थितियां अक्सर कई वर्षों तक बिना किसी संकेत के विकसित होती रहती हैं। हमारा मानना है कि हेल्थकेयर का अगला बडा बदलाव प्रारंभिक स्तर पर बेहतर पहचान और समय पर कार्रवाई के लिए सही आधारभूत संरचना तैयार करने से आएगा। CENT उसी प्रिवेंशन इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!