मुंबई, 27 मई 2026: सैमसंग इंडिया ने आज अपने पूरे 2026 विज़न एआई टीवी लाइनअप के लॉन्च की घोषणा की, जिसमें माइक्रो आरजीबी, ओएलईडी, नियो क्यूएलईडी, द फ्रेम, मिनी एलईडी और यूएचडी टीवी शामिल हैं। इस लॉन्च के साथ सैमसंग अपने सभी मॉडलों में एआई-पावर्ड फीचर्स का विस्तार कर रहा है, जिससे भारत में ज्यादा उपभोक्ताओं को बेहतर तस्वीर, बेहतर साउंड और ज्यादा पर्सनलाइज्ड देखने का अनुभव मिलेगा। सैमसंग लगातार 20 वर्षों से दुनिया का नंबर 1 टीवी ब्रांड बना हुआ है।
सैमसंग के 4K और उससे ऊपर के टीवी लाइनअप में विज़न एआई कंपेनियन (वीएसी) फीचर्स का यह विस्तार इस बात को दिखाता है कि कंपनी टीवी अनुभव में एआई को केंद्र में रखने पर जोर दे रही है। इसके जरिए एआई-पावर्ड देखने का अनुभव अब ज्यादा कैटेगरी, अलग-अलग स्क्रीन साइज़ और उपभोक्ताओं की जरूरतों तक पहुंच रहा है।

सैमसंग इंडिया के विजुअल डिस्प्ले बिजनेस के वाइस प्रेसिडेंट विप्लेश डांग ने कहा, “हमारे नए विज़न एआई टीवी स्थानीय कंटेंट प्लेटफॉर्म्स के साथ बिना किसी रुकावट के इंटीग्रेशन देते हैं, मल्टीलिंगुअल सपोर्ट को और बेहतर बनाते हैं और भारत के अलग-अलग घरों के माहौल के हिसाब से ऊर्जा-कुशल समाधान पेश करते हैं।”
यह एआई टीवी लाइनअप फिल्मों, स्पोर्ट्स और गेमिंग के लिए एआई से संचालित बेहतरीन एंटरटेनमेंट फीचर्स लेकर आता है। इसमें शामिल ‘एआई अपस्केलिंग प्रो’ तकनीक रियल टाइम में लो-रिजॉल्यूशन कंटेंट का बारीकी से विश्लेषण करके उसे अपग्रेड करती है, जिससे दर्शकों को ज्यादा डिटेल, गहराई और बेहतर कॉन्ट्रास्ट मिलता है; जबकि ‘कलर बूस्टर प्रो’ हर सीन को पहचानकर और वर्गीकृत करके ज्यादा जीवंत व वास्तविक रंग प्रदान करता है। खेलों के शौकीनों के लिए इसका ‘एआई सॉकर मोड’ मैच के दृश्यों को लाइव समझकर पिक्चर और साउंड क्वालिटी को शानदार बनाता है, जिससे बॉल की मूवमेंट बेहद स्मूद दिखती है और स्टेडियम का ऑडियो सीधे मैच जैसा इमर्सिव अनुभव देता है। इसके अलावा, ‘एआई साउंड कंट्रोलर प्रो’ डायलॉग, बैकग्राउंड म्यूजिक और साउंड इफेक्ट्स का रियल टाइम में विश्लेषण करता है, जिससे यूजर्स कमेंट्री और भीड़ के शोर जैसे एलिमेंट्स को अपनी पसंद के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं और एक बेजोड़ व इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस का आनंद ले सकते हैं।
भारत में माइक्रो आरजीबी की शुरुआत के साथ सैमसंग अपने प्रीमियम टीवी अनुभव को ज्यादा स्क्रीन साइज तक पहुंचा रहा है, जिससे ज्यादा उपभोक्ताओं को बेहद सटीक रंग, बेहतर ब्राइटनेस और एआई-पावर्ड इमर्सिव देखने का अनुभव मिलता है। यह R95H और R85H सीरीज में 55 इंच से 115 इंच तक के साइज में उपलब्ध है। माइक्रो आरजीबी सैमसंग की अपनी टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जिसमें अलग-अलग कंट्रोल किए जाने वाले रेड, ग्रीन और ब्लू माइक्रो एलईडी का इस्तेमाल होता है। इससे लाइट पर बहुत सटीक कंट्रोल मिलता है, डिटेल ज्यादा साफ दिखती है और रंग ज्यादा प्राकृतिक नजर आते हैं।
सैमसंग के 2026 ओएलईडी टीवी में S95H, S90H और S85H शामिल हैं, जो गहरे ब्लैक, शानदार रंग, इमर्सिव परफॉर्मेंस और बेहतर डिजाइन के साथ अलग-अलग देखने की जरूरतों को पूरा करते हैं। ग्लेयर-फ्री टेक्नोलॉजी, जो पहले सिर्फ S95 मॉडल में मिलती थी, अब S95H और S90H दोनों में उपलब्ध है। इससे तेज रोशनी वाले कमरों में भी स्क्रीन पर ब्लैक और रंग साफ और बिना किसी रुकावट के दिखते हैं।
सैमसंग का वर्ष 2026 का यह लेटेस्ट टीवी लाइनअप आज से ही कंपनी के सभी रिटेल स्टोर्स, आधिकारिक वेबसाइट (Samsung.com) और देश के प्रमुख ऑफलाइन व ऑनलाइन रिटेल चैनलों पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। लॉन्चिंग ऑफर्स के तहत चुनिंदा टीवी मॉडल्स की खरीद पर ग्राहकों को 1,02,990 रुपये की कीमत का कॉम्प्लिमेंट्री (मुफ़्त) साउंडबार और 23,990 रुपये का फ्री म्यूजिक स्टूडियो दिया जा रहा है। इसके साथ ही, खरीदारी को और भी फायदेमंद बनाने के लिए 20% तक का आकर्षक कैशबैक और आसान ईएमआई (EMI) विकल्प भी दिए जा रहे हैं। कीमतों की बात करें तो इस नई रेंज में विभिन्न प्रकार के मॉडल्स उपलब्ध हैं, जिनमें सैमसंग माइक्रो आरजीबी रेंज की शुरुआत 1,24,990 रुपये से और ओएलईडी (OLED) रेंज की शुरुआत 1,14,990 रुपये से होती है। वहीं, प्रीमियम और स्टाइलिश ‘द फ्रेम’ टीवी रेंज 56,990 रुपये, नियो क्यूएलईडी (Neo QLED) रेंज 52,990 रुपये, मिनी एलईडी रेंज 42,990 रुपये और यूएचडी (UHD) टीवी रेंज मात्र 36,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।
