अंतरराष्ट्रीय न्यास “महिला काव्य मंच” रुड़की इकाई की फरवरी माह की मासिक काव्य गोष्ठी इकाई की अध्यक्ष अर्चना त्यागी जी के निवास स्थान “उत्सव” में आयोजित की गई। सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने परिचय के उपरांत विभिन्न विषयों पर काव्य प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री जसवीर सिंह चौधरी जी की पत्नी श्रीमती सुभाषिनी चौधरी भी उपस्थित रहीं। सभी प्रतिभागियों की रचनाओं को सराहते हुए उन्होंने महिलाओं को निडर होकर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। निम्न प्रतिभागियों की रचनाओं ने इस आयोजन को सार्थक और यादगार बना दिया।
निर्देशन के लिए रुड़की इकाई की पूर्व अध्यक्ष सीमा शर्मा जी को सभी ने धन्यवाद दिया।
- अनुपमा शर्मा
2 अनुपमा गुप्ता
3 शाहिदा शेख
4 ममता त्यागी
5 वीना सिंह
6 कविता गोयल
7 अलका घनशाला
8 अर्चना त्यागी
9 ममता चन्द्रा
10 निधि जैन
11 संगीता शर्मा
