श्री केडिया सभा मुंबई द्वारा आयोजित चैत्र नवरात्रि

चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस एवं गुड़ी पाडवा के शुभ अवसर पर श्री केड शक्ति दादीजी का 19वां नव वर्ष महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से AC Dome Goregaon West में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस पावन कार्यक्रम की शुरुआत सभी भक्तजनों के लिए मुफ्त मेडिकल कैंप से की गई। इसी के साथ जरूरत मंदो को अन्नदान वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ।

दादीजी की ज्योत प्रज्वलन के साथ मंगल पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

हमारी महिला टीम द्वारा प्रस्तुत अति सुंदर नृत्य-नाटिका एवं सनातन धर्म एवं चारों युगों पर आधारित विशेष कार्यक्रम ने सभी भक्तों का मन मोह लिया और वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

यह सम्पूर्ण कार्यक्रम सभा के अध्यक्ष श्री सुभाषजी केडिया के नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। मेडिकल कैंप का आयोजन श्री अनिलजी केडिया की देखरेख में तथा अन्नदान का आयोजन श्री नरेशजी छावंछरिया द्वारा किया गया।

श्री केडिया सभा के सभी सदस्य एवं कार्यकर्ताओं ने अत्यंत उत्साह और समर्पण के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

दोपहर 12 बजे से ही भक्तों का आगमन निरंतर जारी रहा और रात्रि 9:30 बजे आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!